नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- दुनियाभर में भले ही बिगड़े जियोपॉलिटिकल हालात के बावजूद उथल-पुथल मची हो, लेकिन मेड-इन-इंडिया गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। SIAM के हालिया एक्सपोर्ट सेल्स आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से अगस्त 2026 में पैसेंजर व्हीकल, 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और क्वाड्रिसाइकिल सेगमेंट में ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट 29.6% बढ़कर 3.28 मिलियन यूनिट हो गया। बजाज के लिए उसकी क्यूट (Bajaj Qute) क्वाड्रिसाइकिल की एक्सपोर्ट सेल्स में गजब का उछाल देखने को मिला है। ये देश में तैयार होने वाली सबसे सस्ती फोर व्हीलर भी है। जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 2.48 लाख रुपए है। हालांकि, इसे ऑटो टैक्सी के तौर पर तैयार किया गया है। बजाज की शानदार एक्सपोर्ट का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कंपनी को अपनी क्यूट क्वाड्रिसाइकिल की डिमांड में भी बढ़ोतरी दिख रही ह...