मधेपुरा, मई 9 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि।पुलिस ने डीआईजी सहरसा के निर्देश पर शुक्रवार को एस ड्राइव अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि एसआई रामब्रत प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि रहटा पंचायत के वार्ड 13 में एक तस्कर द्वारा भारी मात्रा में स्मैक बेचने के लिए अपने घर में रख कर बेचा जा रहा है। सूचना पर की गयी छापेमारी में विजय कुमार के घर से 33.85 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक, एक एंड्रॉयड फोन, एक लाख साठ हजार पचास रुपए नकद बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद स्मैक, मोबाइल व नकदी के साथ मौके पर ही आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- एस ड्राइव में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...