आदित्यपुर, मार्च 28 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर एस टाइप कॉलोनी स्थित श्री श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद अखाड़ा समिति द्वारा विधि-विधान से बजरंगबली का झंडा स्थापित किया गया। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अखाड़े में खेल करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। स्थानीय युवाओं और अखाड़ा प्रेमियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ अपनी वीरता का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, संरक्षक बबलू सिंह, सचिव नीरू सिंह, विमल सिंह शमिल रहे, गणमान्य अतिथियो में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, नंदन राजा, संजीव सिंह 'बब...