नई दिल्ली, जून 13 -- पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका की क्रूर हरकत को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को खरी खोटी सुना दी है। उन्होंने कहा कि समंदर में भारतीय टैंकरों पर हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने बातया कि उन्होंने मार्को रूबियो से कहा है कि कमर्शल जहाजों पर इस तरह का हमला कतई ठीक नहीं है। बता दें कि बीते दिनों अमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले तेलल टैंकर पर अमेरिका ने हमला कर दिया था। इसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने अमेरिका की इस हरकत का कड़ा विरोध जताया है। दो दिन पहले फिनलैंड में भी एस जयशंकर ने अमेरिका की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए थे। रूस से तेल आयात को लेकर उन्होंने कहा था कि अमेरिक...