एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में सिस्टम न मिलने पर बिफरे अभ्यर्थी, तोड़फोड़-चक्काजाम
प्रयागराज, मई 25 -- हनुमानगंज(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय के आई-टेक जोन परीक्षा केंद्र पर सोमवार को कर्मचारी चयन आयोग की कांस्टेबल जीडी परीक्षा के दौरान क्षमता से दोगुना परीक्षार्थियों के पहुंचने पर बवाल हो गया। एक से दो बजे की दूसरी पाली में सीट नहीं मिलने पर उग्र हुए अभ्यर्थियों ने जमकर तोड़फोड़ की। परीक्षार्थियों ने सैंकड़ों कम्प्यूटर सिस्टम के साथ एसी, कूलर, सीसीटीवी कैमरे, सर्वर, जैमर, वाटर कूलर तोड़ते के साथ ही जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह परीक्षार्थियों को शांत कराकर एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना चस्पा हुई तो छात्र वापस चले गए。 यह भी पढ़ें- अंदावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.