मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां गांव में अमरेंद्र कुमार के घर से अज्ञात चोरों ने दो लाख के गहने व 35 हजार नकदी चुरा लिया। चोर 27 दिसंबर की रात सीढ़ी लगाकर मकान की छत पर चढ़े और एस्बेस्टस की सीट हटाकर घर में घुसे थे। फिर घर से सोने की चेन, अंगूठी, पत्नी के कान-नाक के गहने, मंगलसूत्र, अंगूठी व मांग टीका चोरी कर लिया। चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखे 35 हजार रुपये भी निकाल लिए। इस संबंध में अमरेंद्र कुमार ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...