मेरठ, अप्रैल 28 -- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को एस्ट्रोनॉमी-डे के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम स्पेस का सफर प्लेनेटेरियम थ्रीडी एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस अनूठी गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को अंतरिक्ष, ग्रहों और ब्रह्मांड के रहस्यों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने थ्रीडी प्लेनेटेरियम के माध्यम से अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा का अनुभव किया। इस दौरान उन्हें सौर मंडल, ग्रहों की गति, तारों और आकाश गंगाओं के बारे में रोचक जानकारी दी गई। बच्चों ने पृथ्वी, चंद्रमा, सूर्य तथा अन्य ग्रहों के बारे में विस्तार से जाना और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा को और बढ़ाया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने बताया कि इस प्रकार...