गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम। सेक्टर-70ए स्थित एस्टेयर गार्डन सोसाइटी के पेयजल के नमूने फेल मिले हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की पलड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लिखे पत्र में बताया कि सोसाइटी का पानी पीने लायक नहीं है। गत 11 दिसंबर को इस रिहायशी सोसाइटी में गंदे पेयजल की सप्लाई हुई थी। सोसाइटी में करीब एक हजार परिवार रहते हैं। करीब 100 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए थे। आरडब्ल्यूए ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग और जीएमडीए में शिकायत दी थी। जीएमडीए ने आरडब्ल्यूए को बताया था कि उनकी पाइप लाइन में लीकेज नहीं है। सोसाइटी में अंदरुनी दिक्कत की वजह से गंदे पेयजल की सप्लाई हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग ने 13 दिसंबर को इस सोसाइटी से पेयजल के नमूने लिए थे। मंगलवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस सोसाइटी के प...