हजारीबाग, जनवरी 2 -- हजारीबाग/विष्णुगढ़ हिटी ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करते छह साइबर अपराधियों को विष्णुगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 स्मार्ट फोन, 23 सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, कीया कंपनी की एक कार तथा कई डिजिटल साक्ष्यों की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में टिंकू रवानी, कुंदन कुमार, मनु कुमार, सुमित कुमार वर्मा, सूरज कुमार तथा इंद्रदेव रवानी सभी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णुगढ़ पंचायत अंतर्गत नावाडीह के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के विजयपुर थाने में इन साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके तहत हजारीबाग एसपी को सूचना मिली थी कि विष्णुगढ़ थानाक्षेत्र से देश के विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन साइबर ठगी एवं ब्लैकमेलिंग करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.