गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। मोहन नगर तिराहा स्थित फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर लगाया गया एस्केलेटर पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा है। लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था अब शो पीस बनकर रह गई है। एस्केलेटर बंद होने से न केवल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि यह स्थान अब असामाजिक तत्वों का अड्डा भी बनता जा रहा है। मोहन नगर तिराहा अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है। यहां बस अड्डा,मेट्रो स्टेशन और सिटी सेंटर होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। वर्ष 2022 की शुरुआत में फुटओवर ब्रिज पर एस्केलेटर की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन करीब चार महीने बाद ही यह बंद बंद हो गई। तब से अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। एस्केलेटर बंद रहने के कारण बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.