गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के साथ आल इण्डिया एससी/एसटी रेलवे इम्प्लॉइज एसोसियेशन की गुरुवार को औपचारिक बैठक महाप्रबंधक कक्ष में हुई। बैठक में महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए यूनियन के साथ नियमित अन्तराल पर वार्ता तंत्र विकसित किया गया है। उन्होंने एसोसिएशन में महिला सदस्यों को भी जोड़ने की सलाह दी। जीएम ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सरकारी कर्मचारियों के लिए सीधी भर्ती एवं पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था है। इसके लिए रोस्टर जारी किए गए हैं। सभी से यह अपेक्षा है कि रोस्टर का पालन करें। यह भी पढ़ें- सेल शिड्यूल ट्राइब फेडरेशन के मुद्ये पर बीएसएल निदेशक प्रभारी को नोटिस जारी व्यक्तिगत रूप...