देहरादून, मई 2 -- हरिद्वार। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने कबड्डी में गोल्ड, सिल्वर जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि प्रदेश का एक खिलाड़ी यथार्थ देशवाल ने 6वे एशियन बीच गेम्स 2026 चीन में सिल्वर, भूमिका ने तीसरे एशियन यूथ गेम्स 2025 बहरीन, राहुल बोहरा ने तीसरे एशियन यूथ गेम्स 2025 बहरीन में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कहा कि सरकार कोई मदद नहीं कर रही। जबकि यह गांव का खेल है। प्रशिक्षण में भी सहयोग नहीं मिलता। उदयमान खिलाड़ी योजना से भी कबड्डी को बाहर कर रही है। सरकार ऐसे खेलो को आगे बढ़ाए। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, ओपी चौहान, चेतन जोशी, मुख्य कोच ऋषिपाल, नरेंद्र रोथान, नितिन, उपेंद्र मालिक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...