दरभंगा, दिसम्बर 23 -- मनीगाछी,। प्रखंड के मकरंदा निवासी डॉ. प्रो. नागेंद्र कुमार झा ऑल इंडिया कॉमर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट चुने गए हैं। गत 19 से 21 दिसंबर तक बेंगलुरु में इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस के वार्षिक अधिवेशन के चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर वाइस प्रेसिडेंट के लिए इन्हें चुना गया है। डॉ. झा पटना विश्विद्यालय के अप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स विभाग में कार्यरत हैं। देश के आधे से अधिक राज्यों को मिलाकर बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के ईस्ट जोन को देश का सबसे बड़ा एसोसिएशन माना जाता है। इस जोन से आज तक किसी ने सेंट्रल पैनल में किसी भी पद पर अपनी जीत हासिल नहीं की है। इनका कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा। ज्ञातव्य हो कि डॉ. झा ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। वे तीन वर्ष पूर्...