रांची, मार्च 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की रांची जिला कमेटी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभुकों को मिलने वाले अनाज की बोरियों में कम वजन मिलने को लेकर विरोध किया है। संगठन के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने कहा कि राज्य भर के 25 हजार पीडीएस दुकानदारों को वितरण के लिए जो अनाज गोदाम से मिल रहा है, उसमें प्रति बोरी 50 किग्रा वजन से तीन से चार किलोग्राम कम मिल रहा है। इस कारण डीलरों को लाभुकों को अनाज वितरण में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने पूर्व में लाभुकों को सरसों तेल, सोयाबीन बड़ी और हर माह पांच के स्थान पर सात किग्रा अनाज देने की घोषणा की थी, लेकिन डीलरों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। जबकि राशन दुकानदारों से लाभुक सरकार की उस घोषणा का स्मरण कराते हुए पूरा अनाज व अन...