लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला क्रिकेट एसोसिएशन और साहू परिवार के बैनर तले 10 से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर बीएस कॉलेज निकट राज्य स्तरीय स्टेडियम में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा की लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले में होने वाले क्रिकेट कप जिला में ऐतिहासिक और यादगार होगा। क्रिकेट में राजनीति भेदभाव भूल कर सभी जिला वासियों से आग्रह है कि सहयोग करें। प्रतियोगिता सिर्फ मेरा या साहू परिवार का नहीं, बल्कि लोहरदगा परिवार का प्रतियोगिता है। झारखंड के अलग अलग जगहों से लोहरदगा में आठ टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि लोहरदगा के खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने के निमित्त कोचि...