एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्ति मामले में जेपीएससी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
रांची, जुलाई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य के विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसरों की नियमित नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से बताया गया कि झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट)-2024 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है, लेकिन इसका परिणाम अभी जारी नहीं किया जा सका है। आयोग ने अदालत को बताया कि मॉडल आंसर-की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कुछ तकनीकी एवं प्रक्रियागत कठिनाइयां उत्पन्न होने के कारण आगे की प्रक्रिया फिलहाल पूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.