बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- सादुल्लाहनगर,संवाददाता। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सादुल्लानगर में दिव्यांग बच्चों कामेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। इसमें छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग 22 बच्चों का एसेसमेंट हुआ। जिसमें 5 बच्चों का सर्टिफिकेट बनाया गया। अनय को रेफर किया गया । बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमताओं का विस्तृत आकलन किया। जांच के बाद जरूरतमंद बच्चों के लिए सहायक उपकरणों एवं विशेष सहायता सामग्री की सूची तैयार की गई।प्रधानाध्यापक अरशद अब्बासी,विजेता अग्रवाल, रश्मि शर्मा, अफसाना बानो,जहांआरा,जुनैद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...