मधेपुरा, अप्रैल 8 -- मधेपुरा। शहर के वार्ड 15 जायपालपट्टी में एसी से घर में आग लग गयी। आग लगने से घर में रखे महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जायपालपट्टी स्थित चंदा निवास में मंगलवार की शाम अचानक एसी में आग लग गयी। गृह स्वामी प्रो. अजय कुमार व एचएम चंदा कुमारी ने बताया कि उनके घर में एक महिला द्वारा पूजा-पाठ के लिए दीया जलाने के दौरान कपड़े में आग पकड़ ली। उसके बाद एसी में आग पकड़ ली, जिससे एसी ब्रस्ट हो गया। एसी ब्रस्ट होने से पूरे घर में आग लग गयी और घर में रखे महत्वपूर्ण सामान बर्वाद हो गया। आग लगने पर अफरातफरी मच गयी। फायर ब्रिगेडर ने मौके पर पहुंच कर आग बुझायी। प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.