मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मायके से दहेज में एसी और पांच लाख नकद नहीं लाने पर बहू को घर से निकाल दिया गया। इसको लेकर पीड़िता काजल कुमारी ने सदर थाने में दहेज प्रताड़ना के आरोप में माधोपुर गिद्धा निवासी अवधेश राय के अलावा सास, ससुर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। काजल ने पुलिस को बताया है कि शादी के बाद स्कॉर्पियो की मांग की गई तो पिता ने स्कॉर्पियो खरीद कर दी। इसके बाद कुछ दिनों तक ठीक से रखा गया। इस दौरान एक बच्चा हुआ, जो अभी आठ माह का है। अब ससुराल वालों ने मायके से एसी खरीद कर मंगवाने का दबाव बना रहे हैं। एसी के साथ पांच लाख रुपये भी कारोबार के लिए देने के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट कर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...