कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एक महिला को एसी लगवाना भारी पड़ गया। खुन्नस में दबंग पड़ोसी ने घर में धावा बोल महिला को बेरहमी से पीट डंडा मार सिर फोड़ दिया। शोर-शराबा सुन इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर रिपोर्ट कराई है। मुन्नापुरवा में रहने वाली शबाना की तहरीर के अनुसार वह बीपी व शुगर से ग्रसित हैं। गर्मी को देखते हुए किराए के मकान में एसी लगवा रही थीं। इस दौरान रिजवाना उर्फ चिड़िया ने बदतमीजी कर बेरहमी से पीटने के अलावा सिर पर डंडा मार दिया। यह भी पढ़ें- बिजली तार विवाद में मारपीट, परिवार को जान से मारने की धमकी आरोप है कि, आरोपित के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी घर में धावा बोल मारपीट की। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज...