बदायूं, मई 30 -- बदायूं/दातागंज। देर रात एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे कमरे को चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सामान जल गया। घटना के दौरान कमरे में मौजूद एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दातागंज कोतवाली के सामने बने पुलिस आवासों में हुई। यहां कांस्टेबल राजकुमार आवास के एक कमरे में रहते हैं। बताया जाता है कि देर रात कमरे में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में AC में आग से कई लोग मारे गए, कैसे फटने से बचा सकते हैं आप; क्या करें और क्या नहीं धुआं और लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। ...