प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा की वजह से रविवार को प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि एसी बोगियों में भी जनरल जैसी भीड़ हो गई और यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।द्वितीय पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक साथ रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं और बसों के फेरे भी बढ़ाए, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों में दबाव कम नहीं हुआ।चौरीचौरा एक्सप्रेस से सफर कर रहे शिवेंद्र पांडेय ने बताया कि ए-वन बोगी में इतनी भीड़ हो गई कि बाथरूम तक जाने की जगह नहीं बची। यह भी पढ़ें- सेंट्रल पर शाम को पहुंची भारी भीड़, छह स्पेशल ट्रेनें दौड़ाईं बी-नौ बोगी में बैठे प्रभाष झा ने भी अत्यधिक भीड़ की एक्स पर शिकायत की। पूर्वा एक्सप्रे...