प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों की भीड़ दूसरे दिन भी ट्रेनों और बसों में उमड़ी। परीक्षा देकर मंगलवार शाम घर लौटने वाले अभ्यर्थी कई ट्रेनों की एसी बोगियों में घुस गए। परेशान यात्रियों ने फोटो-वीडियो बनाकर एक्स पर शिकायत की। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर उमड़े अभ्यर्थी, चलानी पड़ी स्पेशल ट्रेनअभ्यर्थियों की भीड़ प्रयागराज जंक्शन पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ थी। दोपहर में लम्बी दूरी की स्पेशल ट्रेनें चलने से बनारस और कानपुर रूट के अभ्यर्थियों को राहत मिली। शाम छह बजे के बाद अचानक भीड़ बढ़ गई। कानपुर जाने वाली इंटरसिटी से सैकड़ों अभ्यर्थियों को रवाना किया गया। मंगलवार को बांदा और चित्रकूट जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ ज्यादा होने पर ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाई गई। प्लेटफार्म नंबर...