एसी चेयरकार में उठाइए दुधवा जंगल सफारी का आनंद
लखनऊ, जुलाई 9 -- प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र की खूबसूरती को करीब से दिखाने के लिए मैलानी-बिछिया-मैलानी रेलखण्ड पर एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन शुरू किया है। इस विशेष ट्रेन से अब पर्यटक आरामदायक सफर के साथ-साथ दुधवा के जंगलों और वन्यजीवों का आनंद ले सकेंगे। आईआरसीटीसी इस ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन नंबर 52260 मैलानी-बिछिया सप्ताह में दो दिन -शनिवार एवं रविवार को मैलानी जं. से प्रातः 06:05 बजे चलेगी। भीराखेरी, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड हाल्ट, मंझरा पुरब होते हुए बिछिया स्टेशन पर 10.30 बजे पहुंचेगी। बिछिया से 11:45 बजे चलकर मंझरा पुरब, खैरतिया बांध रोड हाल्ट, तिकुनिया, बेलरायां, दुधवा, पलिया कलां, भीराखेरी होते हुए मैलानी जं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.