गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर तहसील के सामने वेदा रिसोर्ट में रविवार रात एसी चलाने के लिए कहने पर दूल्हा पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी गई। आरोप है कि रिसोर्ट संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर समारोह में शामिल होने आए लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोदीनगर तहसील कंपाउंड निवासी पूजा वर्मा की बहन खुशबू की शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक से हुई है। पूजा वर्मा ने सगाई समारोह के लिए दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित वेदा रिसोर्ट बुक कर दिया। रविवार रात को सगाई समारोह चल रहा था। आरोप है कि हॉल का एसी नहीं चल रहा था और पार्किंग में कीचड़ बनी हुई थी। शिकायत करने पर रिसोर्ट स्वामी आगबबूला हो गया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.