प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज। अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला के लाखों कीमत के गहने चोरी हो गए हैं। गुजरात की रहने वाली कुसुम यादव ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छायापुरी से छिवकी रेलवे स्टेशन की यात्रा कर रही थी। इस दौरान किसी ने उनका पर्स गायब कर दिया। उसमें एक सोने की सीकड़ी, एक जोड़ी कान की बाली, दो सोने की अंगुठी, एक सोने की नथिया, एक चांदी की पायल, बिछिया, चांदी की छह सिक्के और पांच हजार रुपये था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...