एसी कोच में सहयात्री के खर्राटे से परेशान, मांगी मदद
लखनऊ, अप्रैल 22 -- रेलवे के एक्स पर एक अजोबीगरीब मदद मांगी गई। दरअसल एक यात्री अपने सहयात्री के खर्राटे से इस कदर परेशान हो उठा कि उसने एक्स पर पोस्ट कर रेलवे अधिकारियों से मदद मांगी। साथ में उसने सहयात्री का वीडियो भी पोस्ट किया। पाटलीपुत्र-लखनऊ के बीच चलने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के एसी कोच के यात्री प्रतीक खरे अपने सहयात्री के तेज खर्राटों से परेशान हो उठे। खर्राटे बंद होने का नाम न लेने पर उन्होंने रेल मंत्री और रेल मंत्रालय को एक्स पर सहयात्री का वीडियो पोस्ट कर कहा कि इतनी तेज आवाज आ रही है कि आसपास के अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस आवाज के बीच यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। उनके पोस्ट पर रेलवे सेवा की ओर से उनसे यात्रा का विवरण और पीएनआर नंबर मांगा। साथ ही बताया कि संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। डीआरएम ने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.