फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी के टावर-एच में गुरुवार देर रात एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग का कारण एसी के स्टेब्लाइजर में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया गया है। समय रहते फ्लैट में रहने वाला परिवार बाहर निकल गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। फ्लोरिड सोसाइटी के टावर-एच के फ्लैट नंबर 501 में रहने वाले अजय अग्रवाल के एक कमरे में एसी चल रहा था। इसी दौरान अचानक स्टेब्लाइजर में शॉर्ट सर्किट हो गया और कमरे में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते परदे, अलमारी, एलईडी टीवी, बेड सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही टावर में लगे फायर अलार्म बज उठे, जिससे आसपास के फ्लोर पर रहने वाले लोग तुरंत अपने फ्लैट खाली कर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गए। सोसाइटी के फायर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.