बांदा, मार्च 31 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थियों में एसी के ब्लास्ट होने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं महिला का पति और बेटी भी झुलस गई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बेटा बाल बाल बच गया है। मृतका के परिजनों ने जिंदा जलाकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं बेटी और बेटे को अपने साथ ले गए हैं।शहर के अलीगंज बाबूलाल चौराहा निवासी 38 जमील अहमद पुत्र रफीक अहमद ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी पत्नी सना पत्नी जमील अहमद एसी (एयर कंडीशनर) के नीचे सो रही थी। इसी दौरान एसी ब्लास्ट हो गया है। जिससे उसकी पत्नी के कपड़ों पर आग लग गई। जिससे पत्नी की जलकर मौत हो गई है। वह और छह वर्षीय बेटी रीफा झुलस गए हैं। आठ वर्षीय बेटा अजमल बाल बाल बच गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि अलीगंज...