रुडकी, जून 13 -- ​मंगलौर। एक बारात घर से एसी के तांबे के पाइप चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलौर स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल से 12 जून की रात चोरों ने एसी के तांबे के पाइप काटकर चोरी कर लिए थे। इस संबंध में संचालक शोभित कुमार निवासी पश्चिमी अंबर तालाब, रुड़की ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के पाइप बरामद कर लिए। ​कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि कपिल कुमार निवासी ग्राम नजरपुरा, मंगलौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- एसी के पाइप चोरी करने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...