बिजनौर, मार्च 1 -- थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एसी के तार चोरी करने के मामले में दो युवकों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एसी के तार, ब्लेड, प्लास सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को मौ. सारिम पुत्र जमीर अहमद निवासी चांदपुर चुंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने व आसपास के व्यक्तियों रुपाली पुत्र अनिल निवासी ग्राम बभनईया पूरब पलियागोपालपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर व एन्थोनी पुत्र चनौसी निवासी ग्राम त्यागीपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को वादी की घर की छत से काटे गये एसी के तार, 02 ब्लेड, 01 पेचकस व 01 पलास सहित पकड़ लिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे चांदपुर चुंगी के पास एक छत पर लगे एसी के तार काट रहे थे, तभी वहां मौजूद ...