एसी का कंप्रेसर फटने से आभूषण की दुकान में लगी आग
जौनपुर, जून 28 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गोला बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान के ऊपर रिहायशी कमरे की एसी का कंप्रेसर शनिवार को फट गया। इससे दुकान और मकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का घरेलु सामान जलकर राख हो गया। हालांकि परिवार के लोग घर से भागकर जान बचाए। आभूषण जलने की पुष्टि नहीं हो सकी। गोला बाजार निवासी कुंदन सेठ नीचे वाले हिस्से में आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। जबकि प्रथम तल पर उनका परिवार रहता है। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक एसी का कंप्रेसर फट गया, जिससे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और प्रथम तल पर रखा घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.