अमरोहा, दिसम्बर 15 -- अमरोहा। पालिटेक्निक कॉलेज का चौकीदार परिसर से सामान चोरी कर रहा था। लगातार चोरी हो रहे सामान के चलते कालेज के वाइस चेयरमैन ने निगरानी शुरू कर दी। आखिर में उन्होंने चौकीदार को एसी का आउटडोर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव अदलपुर ताज स्थित श्री मोती स्मृति पालिटेक्निक कालेज से जुड़ा है। काफी दिनों से कॉलेज परिसर से सामान चोरी हो रहा था। चोर पकड़ में नहीं आने से प्रबंध तंत्र परेशान था लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। दो दिन पहले कालेज के वाइस चेयरमैन सौरभ अरुण ने खुद इसकी निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने कालेज में तीन साल से चौकीदारी कर रहे बृजेश कुमार निवासी गांव रघुनाथपुर को एसी का आउटडोर चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.