बांदा, मई 29 -- बांदा। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शादी और आरोप पीड़िता प्रियांशी उर्फ अन्सी शिवहरे निवासी धीरज नगर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी 14 मई 2021 को फतेहपुर निवासी अतुल कुमार उर्फ नन्दलाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एसी और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि पति, सास, ससुर और ननद लगातार ताने देते थे तथा पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी जाती थी।

समझौते का प्रयास तहरीर के अनुसार कई बार रिश्तेदारों के माध्यम से समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन ससुर...