बरेली, मई 22 -- शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने एसी-पंखा चलाया और इत्मीनान से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में थाना प्रेमनगर में तहरीर दी गई है। प्रेमनगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में रहने वाली आकांक्षा मैसी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार शाम उनके पति मोहित लॉयल और सास रिश्तेदारी में मुरादाबाद और वहां से हरियाणा चली गईं। घर में वह अकेली थीं, जिसके चलते बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद शाम को घर में ताला लगाकर वह संतनगर स्थित मायके चली गईं। गुरुवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटीं तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है। यह भी पढ़ें- एसी वाले कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, चोरों ने ताला तोड़ खंगाल डाला पूरा मकान जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने पर अंदर जाकर देखा गया ...