शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली खपत में भी लगातार वृद्धि देखने को मिली है। अप्रैल के पहले हफ्ते में एसी और इंडक्शन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण जिले के बिजली ट्रांसमिशन पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। पिछले महीने की तुलना में इस हफ्ते लोड में 12 मेगावॉट की वृद्धि हुई है। एसी और खाना बनाने के लिए इंडक्शन की बंपर खरीद और उपयोग ने ट्रांसमिशन पर दबाव बढ़ा दिया है। जिले में स्थित पैना, अजीजपुर जिग्नेरा ट्रांसमिशन में पहले कुल लोड 260 मेगावॉट था, जो अब बढ़कर 272 मेगावॉट पहुंच गया है। ट्रांसमिशन अधिकारी मानते हैं कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे लोड में वृद्धि भी लगातार होगी। हालाकि ट्रांसमिशन के मुख्य अभियंता अखिलेश श्रीवास्तव की माने तो ट्रांसमिशन पर लोड बढ रहा, लेकिन पहले से अधिक क्षमता का भार चलाने के लिए ट्रांसमिशन स...