गाज़ियाबाद, नवम्बर 30 -- ट्रांस हिंडन। खादी ग्रामोद्योग भवन के संचालक रमेश कुमार के अनुसार उनकी दुकान में पिछले कई दिनों से चोरी का प्रयास किया जा रहा है। 25 नवंबर को चोरों ने दुकान के ताले तोड़े, लेकिन चौकीदार के शोर मचाने पर भाग गए। इसके बाद गुरुवार को चोर दुकान के बाहर लगा बल्ब चोरी कर ले गए। शुक्रवार को चोर दुकान के बाहर एसी आउटडोर से तांबे का पाइप चोरी कर ले गए। आरोप है कि तीनों बार दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में सभी वारदात कैद हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...