सहरसा, दिसम्बर 31 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल परिसर स्थित कोविड अस्पताल से एसी आउटडोर चोरी मामले में दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पांच चोर सहित कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए दो आउटडोर को भी बरामद कर लिया है। अन्य चोरी किए गए एसी आउटडोर बरामदगी के लिए लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने सदर अस्पताल प्रभारी अधीक्षक डा. शिव शंकर मेहता के शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए चोर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार चोर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया चोरी के बाद एसी आउटडोर सुपर बाजार समीप कबाड़ का कारोबार करने वाले सौरबाजार सहुरिया निवासी कबाड़ी कारोबारी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कबाड़ी कारोबारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक दिन पूर्व 23 सौ रूपये में दो एसी आउटडोर खरीद किया ...