एसीसी सिंदरी के पूर्व उप प्रबंधक का निधन
धनबाद, मई 12 -- एसीसी सिंदरी सीमेंट वर्क्स के सेवानिवृत्त उप प्रबंधक अरुण कुमार पांडेय (70 वर्ष) का निधन हो गया। वह लंबे समय से असाध्य रोग से ग्रसित थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए उनके भतीजे और अदानी एसीसी के पूर्व कर्मी अजय पांडेय ने बताया कि अरुण पांडेय का इलाज छत्तीसगढ़ के भाटापारा में चल रहा था। वे वहां अपनी छोटी पुत्री ज्योत्सना पांडेय के पास रहकर उपचार करा रहे थे, जो वर्तमान में अदानी एसीसी भाटापारा में एचआर पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को सिंदरी स्थित दामोदर नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन पर सिंदरी के सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख जताया है। वे अपने पीछे पत्नी सविता पांडेय, दो पुत्रियां अनुप्रिया व ज्योत्सना और एक पुत्र राज पांडेय सहित भरा-पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.