चाईबासा, मई 24 -- चाईबासा। झींकपानी-टोंटो क्षेत्र स्थित एसीसी प्लांट को बचाने की मांग को लेकर एसीसी बचाओ संघर्ष समिति ने क्षेत्रवासियों से एकजुट होने की अपील की है। समिति द्वारा 24 मई को सुबह 7 बजे जोड़ापोखर झींकपानी स्थित पुराने पंचायत भवन के पीछे इमली पेड़ के नीचे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर समिति के लोगों ने शनिवार को बाजार में पर्चा बांट कर लोगों को जागरूक किया और बैठक में आने के लिए निवेदन भी किया। साथ ही समिति ने क्षेत्र के मानकी, मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से एकजुट होकर प्लांट बचाने की लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- एसीसी प्लांट को बचाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आज समिति ने कहा है कि यह प्लांट केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं बल्कि क्षेत्र की साझा विरासत और हजारों ...