देहरादून, जून 6 -- देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 73 कैडेटों ने 127वें दीक्षा समारोह में स्नातक उपाधि प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने अपने सैन्य जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलतापूर्वक पार किया। अब ये कैडेट आईएमए में एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट पाकर खिले चेहरेसमारोह का आयोजन शनिवार को आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड सभागार में आयोजित समारोह में अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने कैडेटों को उपाधियां प्रदान कीं। समारोह में सैन्य अनुशासन, परंपरा और गौरव की झलक देखने को मिली। स्नातक बनने वाले 73 कैडेटों में 32 विज्ञान और 41 कला वर्ग के छात्र शामिल रहे।लेफ्टिनेंट जनरल का संदेश इस अवसर पर ले...