गिरडीह, सितम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद की टीम ने बुधवार को साइबर थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टरर को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दोपहर लगभग 12 बजे पुरानी पुलिस लाइन के मुख्य गेट के पास अरमान अली की दुकान के पास सीएससी सेंटर के सामने से साइबर थाना के पुअनि पुनित कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते गिरफ्तार किये जाने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम पुअनि पुनित कुमार गौतम को अपने साथ धनबाद ले गयी। क्या है मामला : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद के अधिकारियों ने बताया कि एसीबी धनबाद के एसपी को शिकायत मिली थी कि गिरिडीह जिला के साइबर थाना कांड संख्या 24/26 दिनांक-07.08.2026 में 23 वर्षीय संतोष मंडल को अभियुक्त बनाया गया है, जो अभी जेल में है। क...