प्रयागराज, फरवरी 28 -- पड़िला में युवकों की पिटाई के मामले मे एसीपी थरवई के आदेश पर चार युवकों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ। थरवई थाना क्षेत्र के बनकेसरी गांव के अनिकेत पुत्र मुन्नू लाल ने एसीपी थरवई को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरा चचेरा भाई शुभम पुत्र ओम प्रकाश बिगहिया के स्कूल मे रचित यादव के साथ पढ़ता है। दोनों मे विवाद हो गया था। बाद में सुलह हो गए। महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन शुभम को लेकर मेला घूमने गया था। उसी रंजिश को लेकर रचित, सूचित, आकाश यादव पुत्र राम नरेश और प्रिंस पुत्र सुरेश निवासी लाहुरतारा ने पिटाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...