फतेहपुर, अगस्त 19 -- खागा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर खागा कोतवाली के भोगलपुर ओवरब्रिज पर देर रात अचानक सड़क पर आई गाय से एसीपी कानपुर नगर अमित कुमार पांडेय की बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार एसीपी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां सभी को कानपुर भेज दिया गया। एसीपी कानपुर नगर अमित कुमार पांडेय किसी काम के लिए प्रयागराज गए थे। देर रात कानपुर लौटते समय जैसे ही हाइवे पर भोगलपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी अचानक वाहन के सामने गाय आ गई। बताते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरबैग खुलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के तेज झटके से एसीपी के कंधे में चोट आई है। आगरा निवासी सिपाही भगवान के अंगूठे में फ्रैक्चर की आशंका पर उन्हें सीएचसी के डॉ. सुभाषधर द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बा...