हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पंद्रह सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने पर बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम परिसर में धरना दिया। इस दौरान पूर्व में हुए समझौते के बावजूद एसीपी का लाभ नहीं मिलने पर आक्रोश जताया गया। साथ ही, तीन दिन के भीतर मांगों का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी। सात माह में सात बार रिमाइंडर देने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार एसीपी का लाभ अब तक नहीं दिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों ने काला फीता बांध विरोध जताया इससे कर्मचारियों में ठग...