रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में पिछले 15 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षकेतर कर्मचारियों के आंदोलन के बीच बुधवार को विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों को एसीपी/एमएसीपी का भुगतान करने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव जॉर्ज कुमार भी शामिल हुए। वित्त समिति के सभी सदस्यों सहित जॉर्ज कुमार ने इस पर सहमति जताई कि कर्मचारियों को एसीपी/एमएसीपी देने का निर्णय पहले ही विश्वविद्यालय की सर्वोच्च निकाय सीनेट से स्वीकृत है और इसे वापस लेने का कोई आदेश भी नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों को एसीपी/एमएसीपी का भुगतान जारी रखा जाना चाहिए। बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव भी लिया गया कि कर्मचारियों को भुगतान दि...