सहारनपुर, मार्च 12 -- देवबंद। गांव बीबीपुर रोड के चांद कॉलोनी मोड़ पर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए गोकश नासिर के भाई ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उसने मुठभेड़ को झूठा बताते हुए अदालत से न्याय की गुहार लगाई। मामले में अदालत ने भी पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानते हुए एसएसपी से पूरे मामले में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए है। मंगलवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि सोमवार रात बीबीपुर मार्ग स्थित चांद कालोनी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें नासिर उर्फ बाला निवासी मोहल्ला बेरियान पैर में गोली लगने से घायल जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने एक तमंचा व बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक पकड़ा...