संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील कार्यालय परिसर में संचालित चकबंदी कार्यालय में बुधवार को एसीओ और कास्तकारों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते एसीओ से भिड़े कास्तकार गाली-गलौज और तरह-तरह की धमकी देने पर उतारू हो गए। पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को समझा-बुझाकर विवाद शान्त कराया। घटना को लेकर एसीओ ने जहां हमलावर कास्तकारों पर नियम विरुद्ध तरीके से चक निर्धारण करने के लिए विवाद कर दबाव बनाने का आरोप लगाया तो वहीं हमलावर कास्तकार ने चक निर्धारण के नाम पर एसीओ पर दो लाख रूपए नकदी घूस मांगने का आरोप मढ़ रहे हैं। एसीओ और हमलावर कास्तकार ने एक दूसरे के विरुद्ध धनघटा पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.