बागेश्वर, मई 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जनपद की विभिन्न निजी पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मूल नारायण पैथोलॉजी एवं नीलकंठ पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली एवं निर्धारित मानकों की गहन जांच की गई। एसीएमओ डॉ. अमित मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान लैब के पंजीकरण संबंधी अभिलेखों, साफ-सफाई व्यवस्था, बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्रणाली, जांच उपकरणों की गुणवत्ता तथा अन्य आवश्यक मानकों का परीक्षण किया। साथ ही लैब संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिश्रा ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी लैब ...