उन्नाव, अप्रैल 27 -- शुक्लागंज, संवाददाता। एसीएमओ डॉ. नरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेले की हकीकत, वार्ड की स्थिति, ओपीडी रजिस्टर, लैब रजिस्टर, दवाओं का स्टॉक और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही, किसी भी स्वास्थ्य कर्मी की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश भी दिया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में नहीं ...